हरिकृष्ण सिंह ने किया पुल का शिलान्यास
लातेहार - मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ महुआडांड़ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चैनपुर पंचायत के शेरे नदी में विशेष प्रमंडल द्वारा 45 लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं, गढ़बूढऩी नदी में पांच करोड़ की लागत से बन रहे पुल निर्माण का निरीक्षण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने बरदौनीखुर्द में सामुदायिक भवन, बरदौनी कला में चबूतरा, लुरगुमीखुर्द में पीसीसी पथ, गढ़बूढऩी में चबूतरा निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने विधायक कोटे से गढ़बूढऩी में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और परहाटोली में चेकडैम निर्माण कराने की बात कही। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष जयराम प्रसाद, अमित कुमार जायसवाल, राजेंद्र सोलवानी, आनंद नाथ शाह, कृष्णा प्रसाद, संजय तिग्गा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।