भाजपा अजजा मोर्चा की बैठक
सिमडेगा - भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक हीरा राम की अध्यक्षता में जयप्रकाश उद्यान में हुई। बैठक में प्रखंडवार प्रभारियों का चयन करते हुए सिमडेगा नगर के लिए गलधर मांझी, कोलेबिरा के लिए अशोक इंदवार बोलबा से जॉर्ज तिर्की, सिमडेगा ग्रामीण से हीरा राम, पाकरटांड से देवकीनंदन साय, ठेठईटांगर से बालकरण इंदवार, बांसजोर से कृष्णा बिंझिया, बानो से छुन्नू लोहरा, केरसई से खीरोधर प्रधान, कुरडेग से विजयभूषण साय एवं जलडेगा से लक्ष्मण बड़ाईक का चयन किया गया। बैठक में मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजन बड़ाईक सहित कई लोग उपस्थित थे।