सुधीर महतो का निधन अपूरणीय क्षति : रमेश
गुमला - झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो के निधन पर गुमला के कई लोगों ने शोक प्रकट किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि सुधीर महतो के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने राज्य के लिए कई काम किए हैं। शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की, हेमावती लकड़ा, अलबर्ट तिग्गा, साकीर अली, जेम्स तिर्की, सलीम टोप्पो, कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार भगत, राजनील तिग्गा, अरुण कुमार, बॉबी भगत, पंकज कुमार सेठ, बासिल तिर्की, सतीश लकड़ा, भैयराम उरांव, अमृता भगत, चुमनू उरांव, आशिक अंसारी, मुरली मनोहर प्रसाद, मुक्तेश्वर सिंह, भालेन उरांव, रिजवान अंसारी, कृष्णा लोहरा, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग थे।