पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत

युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत गढ़वा रोड -जपला रेलखंड पर करकटा-उंटारी रोड स्टेशन के बीच अपलाइन पर 333/19 किमी पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी से एक युवक की कटकर मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने इस घटना की सूचना उंटारी रेलवे स्टेशन को दी। बाद में जीआरपी थाना डाल्टनगंज ने पांडू पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र ३५ वर्ष के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है।