पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैलेंजर ट्रॉफी पर परता का कब्जा

चैलेंजर ट्रॉफी पर परता का कब्जा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - चैलेंजर कप क्रिकेट ट्रॉफी पर हैदरनगर की परता टीम ने कब्जा जमाया। उंटारी रोड प्रखंड के कुटमू के मैदान पर आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में सलखनी की टीम को भारी हार का मुंह देखना पड़ा। विजेता परता की टीम ने पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में 136 रन बनाए। जवाब में सलखनी की पूरी टीम 13.3 ओवर में 71 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के उज्जवल कुमार को मैन ऑफ दी मैच व सीरीज का दोहरा पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि मंटू तिवारी, विशिष्ट अतिथि शिक्षक दिलीप पांडेय, करकटा पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार कुशवाहा सहित कुटमू व सिड़हा ग्राम के कई गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित थे।