- Hindi News
- चैंबर ने विद्यार्थियों के बीच बांटा अल्पाहार
चैंबर ने विद्यार्थियों के बीच बांटा अल्पाहार
गुमला - चैंबर ऑफ कॉमर्स गुमला ने गणतंत्र दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास कर रहे विद्यार्थी और पुलिस जवानों के बीच अल्पाहार का वितरण किया। पीएई स्टेडियम गुमला में परेड का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों के बीच अल्पाहार बांटे गए। मौके पर चैंबर अध्यक्ष दामोदर कसेरा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल सत्ता, सरजू प्रसाद साहू, अनिल कुमार स्वेता, अजय कुमार सिंह, हिमांशु केशरी, अमित महेश्वरी सहित कई लोग थे। अध्यक्ष दामोदर ने कहा कि चैंबर शुरू से ही व्यापारी हित के अलावा समाज के लिए भी काम करता आ रहा है। इससे पहले विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले परेड के लिए ठंड में भी पसीना बहाया।