पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय के संस्थापक के निधन पर शोक

विद्यालय के संस्थापक के निधन पर शोक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - विश्रामपुर
कन्या उच्च विद्यालय रेहला के संस्थापक व वरिष्ठ सदस्य व डंडीला खुर्दवासी प्रसिद्ध व्यवसायी महेन्द्र शुक्ला ((62 वर्ष)) के असामयिक निधन पर विद्यालय परिसर में शोक सभ का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता हाईस्कूल के प्राचार्य ब्रजनंदन तिवारी ने की। आखिर में विद्यालय के शिक्षक परिवार व सैकड़ों छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति की प्रार्थना की। इसके बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। उधर दो महीने से बीएचयू में इलाजरत महेन्द्र शुक्ला के निधन की खबर से पूरे डंडीलाखुर्द ग्राम में शोक की लहर छा गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को वाराणसी के गंगातट पर बंधु-बांधवों की उपस्थिति में
किया गया।