- Hindi News
- सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 16 दलों का चयन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 16 दलों का चयन
भास्कर न्यूज - गुमला
जिला प्रशासन द्वारा नगर भवन में शुक्रवार को सांस्कृतिक दल चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल-संस्था के 16 दलों ने भाग लिया। संत पात्रिक इंटर कॉलेज गुमला, संत इग्नासियुस इंटर कॉलेज गुमला व उर्सुलाइन इंटर कॉलेज गुमला का चयन विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए किया गया है। इन तीनों दलों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया है।
वहीं अन्य चयनित दलों में डोन बॉस्को स्कूल गुमला, लुथेरान हाई स्कूल गुमला, राजकीय कन्या मवि गुमला, अर्श बंसल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल गुमला, डोन बॉस्को स्कूल गुमला, आशादीप स्कूल गुमला, नेट्रोडैम स्कूल गुमला, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल गुमला, डीएवी गुमला और रामवि गुमला हैं। इन दलों द्वारा 26 जनवरी की शाम को सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। चयन शिविर में डीआरडीए निदेशक रंजना वर्मन, डोमन राम मोची, डीपीआरओ सुनीता धान, परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर अग्रवाल, लेखापाल संजीव कुमार हंैं।