प्रखंड दौरे की तिथि निर्धारित
सिमडेगा - झामुमो संयोजक मंडली की बैठक शुक्रवार को जयप्रकाश उद्यान में हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर समिति गठन करने का निर्णय लेते हुए प्रखंड भ्रमण के लिए तिथि निर्धारित की गई। बैठक में 28 जनवरी को ठेठईटांगर, 30 को कोलेबिरा, एक फरवरी को बोलबा, तीन को जलडेगा एवं पांच को बांसजोर प्रखंड में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में झामुमो के दिवंगत नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर कुमार महतो के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में झामुमो नेता लुइस कुजूर, अनिता कुजूर, पुष्पा समद, मो. नौशाद, भुवनेश्वर सेनापति, मो. जफर खान, राकेश लकड़ा आदि उपस्थित थे।