ेूकूकबबे
मनचले को लोगों ने की पिटाई
नवादा - काशी चक थाना के रेवरा गांव में दो मनचले युवक की कहानी सामने आयी है। नवादा सदर अस्पताल में दाखिल दो युवतियों ने बताया कि वह घास काटने के लिए खेत निकली थी। तभी गांव के विनय कुमार और उसके एक साथी ने दोनों को दुपट्टा खींच लिया। इसका विरोध करने पर बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी। शोरशराबा के बाद ग्रामीण जब जुटे तब दोनों मनचले फरार हो गए। युवतियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। तब पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, जिसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि दोनों युवतियों के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
आरोपी युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।