आर्थिक सहयोग देने का लिया निर्णय
बरकाकाना - बरकाकाना स्थित पानी फिल्टर हाउस के निकट अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समिति जिलाध्यक्ष दिलीप भुइयां उपस्थित थे।
इस दौरान समाज के रामप्रवेश भुइयां जो लंबे समय से किडनी के बीमारी से ग्रसित हैं। उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साथ ही फरवरी माह के अंत में माता शबरी जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर जिला सचिव आजाद भुइयां, गरीबा भुइयां, प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर, नरेश भुइयां, राजू, दिलीप, राजेश, श्रवण, घनश्याम, देवा, पवन, सूरजनाथ, महावीर, लखन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।