पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों के नहीं रहने से पोस्टमार्टम में होती है परेशानी : विधायक

डॉक्टरों के नहीं रहने से पोस्टमार्टम में होती है परेशानी : विधायक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
विधायक कमलेश उरांव ने शुक्रवार को सीएस के कार्यालय कक्ष में अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सीएस और चिकित्सकों के साथ बैठक की।
बैठक में विधायक ने पोस्टमार्टम करने में होने वाली परेशानी को लेकर कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहते हैं। ऐसे में दुखी परिजन और परेशान होते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दवा के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। साफ-सफाई की कमी है। उन्होंने अस्पताल की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। रेबीज की सूई नहीं रहने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। थोड़ी बहुत परेशानी पर भी मरीजों को रिम्स रेफर करने पर वे आक्रोशित दिखे।
विधायक के निर्देश के बाद सीएस डॉक्टर एलएनपी बाड़ा ने पोस्टमार्टम के लिए प्रत्येक दिन एक-एक चिकित्सकों का रोस्टर बनाने की बात कही। साथ ही रात में दवा के लिए ड्रग एसोसिएशन के साथ बैठक कर रास्ता निकालने की बात कही। मौके पर डॉक्टर आरएन यादव, राजकुमार बेक, कृष्णा प्रसाद, जेपी सांगा, सुभाषिनी चंद्रिका सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।