पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 140 गरीबों को मिला कंबल पांच नि:शक्तों को ट्राइसाइकिल

140 गरीबों को मिला कंबल पांच नि:शक्तों को ट्राइसाइकिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
विलिवर्स चर्च ने चेटर टुकूटोली मैदान में कम्युनिटी डवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक कमलेश उरांव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 140 गरीब असहायों के बीच कोरियन कंबल और पांच नि:शक्तों के बीच पांच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। रांची डायोसिस विलिवर्स चर्च के सचिव फादर इस्साक पटेल ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए बिशप केपी योहन्ना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें हम गरीबों की काफी चिंता है। आगे उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज नशापान की चपेट में आकर विकास से दूर हो रहा है। अगर हमारा समाज एकजुट होता है, तो समाज के लोगों को नि:शुल्क शिक्षा भी देने की दिशा में पहल होगी। राजनील तिग्गा ने कहा कि आम लोगों को समाज के विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढऩे की जरूरत है। मौके पर फादर धनसीत कुजूर, फादर सुरेश किस्कू, सरोज बेसरा, पास्टर रोबिनसन, सविंद्र सिंह, संजय नायक,सुखदेव उरांव, सरोज सिंह, अनिल उरांव,संजय किंडो सुरेश वर्मा, कर्मा गोप, घूड़ा उरांव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।