पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

साईं मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना - क्षेत्र के मसमोहना पहाड़ की तलहटी पर बने साईं मंदिर परिसर में साईं दरबार समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मुकेश बेदिया ने किया। बैठक में मंदिर के सौंदर्यीकरण करने व परिसर को भी विस्तृत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्थानीय ईंट भट्ठेदारों द्वारा मंदिर के भव्य स्वरूप के लिए नए ईंटें प्रदान किए जा रहे इसके लिए सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद दिया गया साथ ही अन्य भट्ठेदारों को भी इस अवसर पर बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की गई। मौके पर मंदिर पुजारी रघुवंश गिरी, सचिव अर्जुन बेदिया, कोषाध्यक्ष गजु बेदिया, उपाध्यक्ष शीतला बेदिया, संयोजक जगलाल बेदिया, सदस्य राजेंद्र बेदिया, कृष्णा बेदिया, करमा बेदिया, बसंत बेदिया, श्याम, टिकेंद्र बेदिया, रिंकू , नारायण बेदिया, गुड्डू, केशु सहित कई मौजूद थे।