सीएटीसी कैंप में शामिल होंगे 130 बच्चे
गुमला - 19वीं बटालियन एनसीसी रांची द्वारा आयोजित सीएटीसी 2014 के कैंप में गुमला जिला के 130 बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसमें कार्तिक उरांव कॉलेज से 40, लुथेरान उच्च विद्यालय, एसएस प्लस टू और संत इग्नासियस उच्च विद्यालय के 30-30 बच्चे शामिल हो रहे हैं। एनसीसी के चीफ ऑफिसर मनमोहन सिंह ने बताया कि पूरे राज्य से पांच सौ प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। सेना के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप का समापन 25 जनवरी को होगा।