तीन युवकों ने किया रक्तदान
गुमला - रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रयास से युवकों ने रक्तदान कर सदर अस्पताल में इलाजरत तीन महिला रोगियों की जान बचाई। रक्तदान करने वालों में इम्तियाज खान, लाला साबू एवं अमित मंत्री हैं। मोहम्मद सब्बू ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाजरत रोगियों के परिजनों ने ब्लड उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद तीनों युवकों से संपर्क कर रक्त का प्रबंध किया गया। युवकों ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। मौके पर डॉक्टर आनंद किशोर उरांव, राकेश कुमार, जिरेन सुरीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।