मंदिर में तोडफ़ोड़, लूटपाट का आरोप
कोडरमा - झुमरी तिलैया नगर पर्षद अंतर्गत कोरियाडीह नवादा बस्ती निवासी बैजनाथ कोयरी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर चंदेश्वर महतो हीरालाल कोयरी, अनिल महतो सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने, रुपए व जेवरात लूटने व मंदिर में तोडफ़ोड़ कर लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि आरोपियों ने चांदी का चेन, 10 हजार नगद और मंदिर से चांदी की मूर्ति चूरा ले गए।