- Hindi News
- बीमा योजना का लाभ दिए जाने की जरूरत : डीडीसी
बीमा योजना का लाभ दिए जाने की जरूरत : डीडीसी
भास्कर न्यूज - कोडरमा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत शुक्रवार को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर जिले के बीपीएल कार्ड धारियों का बनाए जाने वाले स्मार्ट कार्ड सहित योजना अंतर्गत संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी आभा कांशी ने कहा कि योजना से अधिक से अधिक परिवारों को जोडऩे के लिए प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नए सिरे से बनाए जाने वाले स्मार्ट कार्ड को लेकर इस बार अधिक से अधिक परिवारों को कार्ड बनाए जाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने इस योजनांतर्गत जिले के प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों को इससे टैग करने की बात कही। ताकि लोगों को इस योजना के तहत अच्छी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पर्षद के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजेश सिंह के अलावा विभाग के राज्य समन्वयक चंपा तिर्की, जिला समन्वयक सुधीर मिश्रा, बीमा कंपनी के राज्य समन्वयक मनीष अग्रवाल, जिला स्तर पर योजना के नोडल पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिरिश चंद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।