सड़क हादसे में सीसीएल कर्मी की मौत
चान्हो/पिपरवार - अशोका परियोजना के एक्स्कवेशन विभाग में हेल्पर कोलेश्वर राम की गुरुवार देर रात मांडर के पास हुई दुर्घटना में मौत हो गई। कोलेश्वर अपनी ऑल्टो कार ((जेएच01एएच-2894)) से पिपरवार से रांची जा रहे थे। सोनचिपी के समीप किसी अज्ञात वाहन के धक्के से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। चान्हो पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को जब्त कर लिया है जबकि धक्का मारने वाला अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा।