पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस को चकमा देकर भागा नक्सली कमांडर

पुलिस को चकमा देकर भागा नक्सली कमांडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - पीएलएफआई का एरिया कमांडर बुधराम सिंह शुक्रवार को पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले वह क्षेत्र छोड़कर निकल भागा। बुधराम अपने दस्ते के साथ जशपुर के आरा चौकी क्षेत्र के ठुठीअंबा गांव में घूम रहा था। इस बात की पुलिस को विश्वस्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत अलग-अलग तीन टीम बनाकर गांव की घेराबंदी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बुधराम अपने दस्ते के साथ निकल गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठुठीअंबा गांव में बुधराम अपने चार-पांच साथियों के साथ गुरुवार की रात को पहुंचा था। पुलिस को सूचना मिलते ही जशपुर एसपी जीएस मीणा ने तत्काल पुलिस फोर्स को ठुठीअंबा के लिए रवाना कर दिया। इसके अलावा सीआरपीएफ की कंपनी भी थी, जो अलग-अलग ग्रुप में चल रही थी।