हजारीबाग जिला सुपर लीग में
गुमला - पीएई स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हाजारीबाग ने गिरिडीह को 20 रन से हराकर सुपर लीग में पहुंच गया है। सुपर लीग में 25 जनवरी को हजारीबाग को मुकाबला खूंटी जिला से होगा। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने 38.5 ओवर में 138 रन को स्कोर बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी गिरिडीह की टीम ने 39.3 ओवर में 118 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रेम चौरसिया ने 26 रन व अनुज विद्यार्थी ने 20 रन का पारी खेला। हजारीबाग की ओर से सुशांत ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके। बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।