जतरा को लेकर गांवों का दौरा
घाघरा - 29 जनवरी को गुमला में आयोजित वार्षिक तेली जतरा को सफल बनाने को लेकर समाज के प्रखंड अध्यक्ष विजय साहू ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। विजय साहू ने गुनिया, जरगा टोली, बरवा टोली, कुबा टोली सहित अन्य क्षेत्र का दौरा कर समाज के लोगों को जतरा को सफल बनाने की अपील की। मौके पर विंदेश्वर साहू, राम साहू, रामप्रसाद साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।