पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहजता से बदल सकते हैं डीलर : बाडा

सहजता से बदल सकते हैं डीलर : बाडा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. एके भारत गैस एजेंसी द्वारा शुक्रवार को रातू पिर्रा में कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया। इसमें भारत गैस के एरिया मैनेजर अनमोल बाडा ने कहा कि अभी जिस क्षेत्र में कोई गैस एजेंसी सर्विस नहीं दे रही है, वहां ग्राहक को चाहिए कि वे गैस पोर्टिबिलिटी सर्विस का लाभ उठाएं और बेहतर सर्विस देने वाली गैस एजेंसी से गैस लें।

मीट को एच जेना क्षेत्रीय प्रबंधक कोलकाता, डी पालित क्षेत्रीय प्रबंधक खुदरा रांची, एस मलहोत्रा क्षेत्रीय प्रबंधक लुब्रीकेंट और अर्चना कच्छप ने भी संबोधित किया। मौके पर एके भारत गैस के विकास कच्छप, सत्यजीत शशिचंद्रा गैस एजेंसी, वीरेंद्र, सेंटे कच्छप, आनंदराज, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, प्रकाश उरांव, सुखू उरांव, संजय उरांव, नीतेश, रवि, अजय कुमार, दिलीप तिर्की सहित कई लोग उपस्थित थे।