याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
भास्कर न्यूज - गुमला
जिला नाई समाज गुमला ने शुक्रवार को कर्पूरी ठाकुर की 90वीं जयंती पर उन्हें याद किया । इस अवसर पर लोहरदगा रोड स्थित मनोज ठाकुर के आवास पर समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि गुमला विधायक कमलेश उरांव थे। उन्होंने कहा कि हम कर्पूरी जी के जीवन से प्रेरणा लें। आज नाई समाज आगे बढ़ रहा है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में पीछे है। उन्होंने शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। अध्यक्ष आदित्य ठाकुर ने कहा कि हम सभी कर्पूरी ठाकुर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने का प्रयास चल रहा है। हम सभी एक सोच व उद्देश्य के साथ काम करें। ताकि हमारा समाज मजबूत हो सके। शिक्षा पर ध्यान दें। बच्चों को स्कूल भेजें। नशापान से दूर रहने व विकास पर ध्यान देने की अपील की। बैठक में मनोज ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, राजूलाल ठाकुर, विनोद ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, सुनील ठाकुर, कन्हाई ठाकुर, गणौरी ठाकुर, रामकिशोर ठाकुर, नरेश ठाकुर, दिलीप ठाकुर, हेमंत ठाकुर, नगेंद्र ठाकुर, पिंटू ठाकुर, रघु ठाकुर सहित कई लोग थे।