पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्घाटन मैच में बोकारो ने मारी बाजी

उद्घाटन मैच में बोकारो ने मारी बाजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू - गणतंत्र दिवस के अवसर पर संथाल नव युवक क्लब तिलैयाटांड़ द्वारा शुक्रवार को बोंगाहारा मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच बोकारो बनाम रामगढ़ टीम के बीच खेला गया। जिसमें बोकारो की टीम ने रामगढ़ को 2-1 से पराजित कर दिया। इससे पूर्व टूर्नामेंट क ा शुभारंभ मुख्य अतिथि तिलैयाटांड़ के नायके हड़ाम रामलाल मांझी और विशिष्ट अतिथि मोचूलाल मांझी, मनीष हांसदा व हरिलाल मरांडी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने मे समिति के अध्यक्ष अमित कुमार हांसदा सचिव सुरेश सोरेन कोषाध्यक्ष रामकुमार मांझी के अलावा प्रेमनाथ टुडू, राम प्रसाद, शंकर, मंगल, रवि और पंकज समेत कई अन्य लोग जुटे हुए हैं।