जननायक को श्रद्धांजलि
बिहार विधानमंडल में दी गई जननायक को श्रद्धांजलि
पटना - जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर शुक्रवार को विधानमंडल परिसर और देशरत्न मार्ग स्थित कर्पूरी स्मृति संग्रहालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विधानमंडल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद राम सुंदर दास, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, खाद्य मंत्री श्याम रजक, मंत्री ग्रामीण कार्य, डॉ. भीम सिंह, विधि मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव, विधायक पूनम देवी, विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद, उदय कांत चौधरी, हीरा बिंद आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद असलम आजाद, पूर्व विधायक कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, बाल श्रमिक आयोग के सदस्य शिव शंकर निषाद, जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, गोविंद कनोडिया, जदयू व्यावसायिक सेल के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता, जदयू नेता रविन्द्र तांती, नंद किशोर यादव, एम.के.मधु, राजकुमारी विभु, कुलवंत सिंह सलूजा, कुमुद वर्मा, सुनीता साक्षी, अनिता सिन्हा, कंचन माला चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, फकीरा राम, चन्द्रिका डांगी सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जननायक कर्पूरी स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री कुमार के साथ विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और पूर्व मंत्री एवं राजद विधायक अब्दुल बारी सिद्दिकी समेत कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जननायक को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। शास्त्रीनगर बालिका विद्यालय और गर्दनीबाग बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं सहित आमंत्रित कलाकारों ने भजन, कीर्तन और देशभक्ति गीतों का गायन किया।