खेतों से अदरक चोरी आरोपी गिरफ्तार
इटकी - मोरो गांव के रामप्रताप साहू के खेत में लगी अदरक गुरुवार रात को चोरी हो गई। चोरी हुई अदरक को शुक्रवार को जब बेचने के लिए लुकमान अंसारी हाट लेकर जा रहा था, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में लुकमान ने चोरी में कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी है। लुकमान के पास से करीब दो क्विटंल अदरक बरामद हुई है।