पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटकी में भी हुआ उद्घाटन

इटकी में भी हुआ उद्घाटन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी - इटकी में स्थायी लीगल सर्विस सेंटर का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। नेशनल लीगल सर्विसेस ऑथोरिटी के सौजन्य से स्थापित इस सेंटर का दिल्ली से ऑनलाइन उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने किया। पश्चिमी पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सेंटर के इंचार्ज पैनल लॉयर विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ने सेंटर के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी। सेंटर में झारखंड लीगल सर्विसेस के एक वकील व दो पारा लीगलकर्मी प्रतिदिन सेवा देंगे। मौके पर बीडीओ श्वेता कुमारी गुप्ता, यक्ष्मा आरोग्यशाला के उपाधीक्षक डॉ. शंकर रंजन, थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती, मुखिया निर्मला भेंगरा, डॉ. ए मित्रा आदि उपस्थित थे।