मेदिनीनगर : याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
मेदिनीनगर - जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया। जिले भर में उनकी जयंती पर लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने बारालोटा में जयंती मनाई। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रूप में जो काम किये वह आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप में बदलाव के कारक बने। इस अवसर पर रामनरेश, शिवनाथ, कृष्णा ठाकुर, रघुनंदन, विपिन, विमलेश मौजूद थे। इधर राजद के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजद के नेता कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर को अपनी श्रद्धांजलि दी। जिसमें ज्ञानचंद पांडेय, रामदेव यादव, महावीर चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम घूरा आदि मौजूद थे।