पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागलपुर, वैशाली, बांका और बक्सर में नए डीएम की तैनाती

भागलपुर, वैशाली, बांका और बक्सर में नए डीएम की तैनाती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - लोकसभा चुनावों की आहट के साथ ही सूबे में प्रशासनिक फेरबदल का क्रम जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को चार जिलों के डीएम समेत 11 आईएएस के तबादले का आदेश जारी किया। टुकड़ों में किए जा रहे तबादलों में शुक्रवार को तीन डीडीसी और तीन एसडीओ का भी ट्रांसफर किया गया है। भागलपुर, वैशाली, बक्सर और बांका जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। विनोद सिंह गुंजियाल को वैशाली, बुद्धा भट्टी कार्तिकेय को भागलपुर, साकेत कुमार को बांका और रमन कुमार बक्सर का नया डीएम बनाया गया है।
रमन कुमार अभी तक सारण और साकेत कुमार नालंदा डीडीसी के रूप में काम कर रहे थे। इन दोनों को पहली बार जिले की कमान दी गई है। मौजूदा फेरबदल को चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। इससे पहले 16 जनवरी को भी 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।