पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरिवंश, रामनाथ व कहकशां को जदयू का टिकट

हरिवंश, रामनाथ व कहकशां को जदयू का टिकट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - पटना
जदयू ने पत्रकार हरिवंश, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कहकशां परवीन को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में यह घोषणा की। पार्टी ने राज्यसभा के वर्तमान सदस्य शिवानंद तिवारी, एनके सिंह व साबिर अली को दोबारा मौका देने की बजाय उन्हें बक्सर, बांका और शिवहर से लोकसभा चुनाव का टिकट देने की पेशकश की है। शरद यादव ने कहा कि जो लोग वहां थे, वे भी हमारे अपने हैं और जिन लोगों को अब मौका दिया गया है, उन्हें भी आगे बढ़ाना है।
भाजपा ने सात नाम तय किए
भाजपा ने तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। विजय गोयल, रामनारायण डूडी और नारायण पंचारिया को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया मध्यप्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। जबकि सीपी ठाकुर और आरके सिन्हा बिहार से।




बिहार में जदयू ने बनाया प्रत्याशी

हरिवंश, रामनाथ व कहकशां को टिकट

भास्कर संवाददाता - रांची

राज्यसभा चुनाव में भाजपा परिमल नथवाणी का समर्थन कर सकती है। प्रदेश के भाजपा नेताओं का मानना है कि नथवाणी ही पार्टी के

लिए बेहतर विकल्प हैं, जिन्हें आजसू

के छह विधायकों का समर्थन

मिल सकता है।

पार्टी के उम्मीदवार पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की शनिवार को सुबह 10 बजे प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस बात पर जोर रहेगा कि किसी तरह एक उम्मीदवार को जिता कर राज्यसभा में भेजा जाए। क्योंकि पिछली बार राज्यसभा की दोनों सीटें यूपीए की झोली में चली गई थीं। इस बार भाजपा किसी भी कीमत पर ऐसा होने देना नहीं चाहती।

नथवाणी के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। बैठक में केवल औपचारिकता पूरी की जाएगी। ताकि प्रत्याशी के चयन में प्रदेश इकाई की भूमिका को नजरअंदाज करने का आरोप न लगे। प्रदेश कमेटी के सुझाव के बाद केंद्रीय कमेटी अपने फैसले से प्रदेश भाजपा को अवगत करा देगी।

नथवाणी को भाजपा का समर्थन संभव

राज्यसभा चुनाव - आज हो सकता है खुलासा, भाजपा ने बुलाई कोर कमेटी की बैठक

कांग्रेस सर्वसम्मति के प्रयास में

दो और लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र

राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए शुक्रवार को दो और लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें एक राजद के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद गुप्ता और दूसरे सुनील गुप्ता शामिल हैं। सुनील गुप्ता ने अपना पता गाजियाबाद ((उत्तर प्रदेश)) दिया है। प्रेमचंद गुप्ता राजद प्रत्याशी बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुनील गुप्ता के बारे में स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस पार्टी के सहयोग से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस तरह अब तक कुल तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है।

रांची - राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने पर कांग्रेस अभी भी सर्वसम्मति बनाने के प्रयास में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत शीर्ष नेताओं से बातचीत करने शुक्रवार को दिल्ली चले गए। इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बात की।दिल्ली रवाना होने से पहले भगत ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वे राज्यसभा चुनाव में यूपीए फोल्डर के बीच सर्वसम्मति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वे दिल्ली में राज्यसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव पर भी आला नेताओं से बात करेंगे। इधर, कांग्रेस सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में यूपीए का उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आला नेताओं के बुलावे पर दिल्ली गए हैं। उम्मीद है कि सर्वसम्मति बन जाएगी और गठबंधन का अपना उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा कि केडी सिंह के राज्यसभा छोडऩे से अब उनके सीट पर भी चुनाव होना है। यह सीट भी यूपीए के खाते की है। केडी सिंह का कार्यकाल अभी दो साल बचा हुआ है।



शीर्ष नेताओं से बात करने सुखदेव दिल्ली गए