पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन

नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर . सिगसिगी पंचायत के बरबिगह टोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित विद्यालय भवन का मुखिया अनिता देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय में पढऩे वाले एक से पांचवीं कक्षा तक के सैकड़ों बच्चे दो वर्षों से पेड़ के नीचे पढ़ रहे थे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह क्षेत्र पदाधिकारी एलएन पांडेय ने कहा कि शिक्षा अनमोल धन है। वहीं मुखिया अनिता देवी ने शिक्षा को पिछड़ापन को दूर करने में सहायक बताया। सांसद प्रतिनिधि उमेश सोनी ने एओ एलएन पांडेय से शीघ्र किचेन शेड व अतिरिक्त शौचालय निर्माण कराने का आग्रह किया। वहीं विद्यालय के एकमात्र वरीय सहयोगी शिक्षक रितुराज सिंह ने सभी पंचायत प्रतिनिधि व अभिभावक से शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों में सहयोग की गुजारिश की। प्रमुख अन्य उपस्थितजनों में उपमुखिया अजय राउत, वार्ड सदस्य फारुख अंसारी, मधु तिवारी, मुबारक अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।