- Hindi News
- ब्लॉक प्रमुख मीनू अंचल कार्यालय पर करेंगी झंडोत्तोलन
ब्लॉक प्रमुख मीनू अंचल कार्यालय पर करेंगी झंडोत्तोलन
विश्रामपुर . गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय तय कर दिया गया है। बीडीओ सह सीओ एलएन किशोर द्वारा निर्गत झंडोत्तोलन की समयसारिणी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख मीनू देवी सबसे पहले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर रविवार की सुबह आठ बजे समारोह व सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएंगी। इसके बाद क्रमश: 8:05 बजे आईसीडीएस कार्यालय, 8:30 बजे स्थानीय एसबीआई शाखा, 8:40 बजे जनता हाई स्कूल, 8:45 बजे मिडिल स्कूल, 8:50 बजे यमुना देवी कन्या उवि, 9:20 बजे विश्रामपुर, 9:30 बजे सीएचसी विश्रामपुर, 9:50 बजे विश्रामपुर थाना, 10:00 बजे ग्रामीण बैंक में झंडोत्तोलन होगा।