- Hindi News
- क्षतिपूर्ति का भुगतान जल्द करने का निर्देश
क्षतिपूर्ति का भुगतान जल्द करने का निर्देश
भास्कर न्यूज. गोला
प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में हुई। पिछले दो माह से जारी हाथियों के उत्पात पर बैठक में चर्चा की गई। फोरेस्टर मिंज हेंब्रम ने बताया कि हाथियों से सुरक्षा के लिए कई दलों को विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है। इस दौरान हाथियों से हुई क्षतिपूर्ति का भुगतान जल्द करने का निर्देश भी बीडीओ ने दिया।
जनप्रतिनिधियों ने इसके बाद चिकित्सा प्रभारी से जानना चाहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीन रहने के बावजूद इसका उपयोग क्यों नहीं हो रहा है। इस पर जवाब देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. शोभना टोपो ने बताया कि लो वोल्टेज रहने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। बीडीओ दिनेश कुमार रंजन ने बिजली विभाग के जेई कमलेश कुमार पिंगले से कहा कि जल्द से नया ट्रांसफार्मर के लिए विभाग को अवगत कराएंगे। जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी सीडीपीओ सविता वर्मा से मांगी। इस पर उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुल 167 केंद्र संचालित है। मौके पर प्रमुख सरिता देवी, उप प्रमुख शंकर दयाल महतो, सीओ गणेश महतो, सांसद प्रतिनिधि शंभुनाथ महतो, पंसस पूजा देवी,कैसर बानो, देवंती देवी, लालमोहन महतो, आपूर्ति पदाधिकारी जाहिद हुसैन, कृषि पदाधिकारी विश्वभूषण पाठक, जेएसएस जगनारायण राम, डॉ. सुभाष चंद्रा सहित सभी पंसस
उपस्थित थे।