पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी : डीसी

लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी : डीसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . मेदिनीनगर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पलामू डीसी मनोज कुमार ने नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। साथ ही निर्वाचन आयोग के संदेश को भी पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर कुमार ने मतदाताओं को कहा कि आज हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसके मूल में मतदाता है। अगर मतदाता जागरूक होंगे तो लोकतंत्र भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। डीसी ने कहा कि जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है वे वोटर आईडी बनाने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू में 12 लाख 74 हजार मतदाता हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 5 लाख 81 हजार है। ऐसे में जिन महिलाओं का वोटरआईडी नहीं बना है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बनाने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन उप निर्वाचन पदाधिकारी एमके पांडेय ने किया। मौके पर मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष पूनम सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, नगर पालिका पदाधिकारी एके भारती समेत कई अधिकारियों ने संबोधित किया।