पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक चौबंद, अलर्टझंडा ऊंचा रहे हमारा

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक-चौबंद, अलर्टझंडा ऊंचा रहे हमारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . मेदिनीनगर
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पलामू पुलिस ने जिले में अलर्ट जारी कर दी। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके जैसे पुलिस स्टेडियम, छह मुहान, बाजार आदि क्षेत्रों में सादे लिबास में पुलिस की तैनाती की
गई है।
पुलिस महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखेगी। इसके लिए महिला पुलिस की तैनाती भी की गई है। एसपी वाइएस रमेश ने बैठक कर थानेदार, इंस्पेक्टर और डीएसपी को इस बारे में निर्देश जारी कर दिया है। एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों में बाइक की चेकिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही गणतंत्र दिवस को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए उन इलाकों में सघन छापामारी के निर्देश दिए गए है। पुलिस का फोकस गांव के अलावा शहर पर भी है। शहर में सभी चेकिंग प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम में बम निरोधक दस्ता की तैनाती के अलावा वहां आम लोगों के प्रवेश पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
शहर की सीमाओं को शाहपुर, बीस फुटा और रांची रोड में विशेष चेकिंग की जाएगी। शहर में मोटरसाइकिल से पुलिस जवानों की गश्ती की विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें ढाई सौ से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।