पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने का दिया संदेश

लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने का दिया संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. कोडरमा
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदेडीह में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को मतदाता करने की शपथ दिलाई गई।
वहीं, मुखिया मुनेजा खातुर ने नए मतदाताओं को पहचान पत्र दिया। मौके पर मौजूद बूथ लेवल ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद ने मतदाता दिवस की महता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से निर्भिक होकर मतदान करने को कहा। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए ‘मतदान क्यों आवश्यक’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सातवीं कक्षा की पॉबी कुमारी व प्रियंका कुमारी प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। आठवीं के गणेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा, वार्ड सदस्य प्यारी देवी, सहोद देवी, देवंती देवी, प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम, शिक्षक महेश बैठा, देवकी देवी, महादेव रजक, उषा देवी, चंपा देवी, गिरधारी साव, बबुली साव, संजय कुमार, विजय कुमार दास, अशोक साव, मुके श साव, सुभाष राणा व धीरज कुमार समेत कई लोग
मौजूद थे।