- Hindi News
- भ्रष्टाचार के खिलाफ उतरा इंजीनियरआदिवासी युवकों को जागरूक करने का उठाया बीड़ा
भ्रष्टाचार के खिलाफ उतरा इंजीनियरआदिवासी युवकों को जागरूक करने का उठाया बीड़ा
गुमला . चेन्नई के डॉक्टर एमजीआर एजुकेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट से मेकेनिकल इंजीनियरिंग पास आदिवासी युवक आनंद पॉल तिर्की जिले में आदिवासियों को एकजुट कर आम आदमी पार्टी का आधार मजबूत करने में लग चुका है। पॉल कहता है कि वह भ्रष्टाचार का दंश झेल चुका है। उसकी मां शिक्षक है। पढ़ी-लिखी होने के बावजूद वह भ्रष्टाचार से गुजरी।
ऐसी स्थिति देख उसने पढ़ाई छोड़ जनजातीय बहुल गुमला जिले में आम आदमी पार्टी को खड़ा करने का बीड़ा उठाया है। शनिवार को पॉल की पहल पर आप कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक में सदस्यता अभियान शिविर लगाया। 250 लोग आप से जुड़े। इसमें कुछ ऐसे भी आदिवासी युवकों ने सदस्यता ली, सबसे पिछड़े गांवों में रहने वालों में हैं। इनमें मरियानुस तिर्की और आनंद प्रकाश पन्ना भी हैं। पार्टी के सदस्यता प्रभारी सुनील दास और सक्रिय सदस्य दिलीप अग्रवाल सहित अन्य लोग अभियान को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।
शहर से ज्यादा गांव में भ्रष्टाचार : पॉल
आनंद पॉल तिर्की का कहना है कि वह प्रखंड से लेकर जिले के विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार से दुखी होकर आप से जुड़ा। प्रखंड में जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के साथ-साथ अन्य काम में भी रिश्वत के बिना काम नहीं होता। इसलिए शहर से कहीं अधिक इस जनजातीय इलाके में आप की जरूरत है।