अपने वोट का सदुपयोग करें : डीसी
भास्कर न्यूज . गुमला
गुमला में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम एसएस प्लस टू सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त वीणा श्रीवास्तव, एसडीओ आंजनेयुलु दोड्डे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने सभी लोगों को ईमानदारी पूर्वक अपने मत के प्रयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम मतदाता हैं। हमें अपने मत का प्रयोग सही नेता का चुनाव करने में करना चाहिए। सही नेता होगा तो देश की नीति सही बनेगी। देश सही रास्ते पर जाएगा। एसडीओ ने कहा कि हम कई बार अपने वोट का सही प्रयोग नहीं कर कुछ लोगों को बहकावे में आकर गलत लोगों को वोट दे देते हैं, जिसका खामियाजा हमें जीवन भर झेलना पड़ता है। हमें चाहिए कि हम ऐसा नेता चुनें जो देश को सही रास्ते पर ले जाए।
उन्होंने सभी लोगों से मत का प्रयोग करने की अपील की। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोर्सरत प्रवीण, मीनाक्षी भगत, दिनेश मांझी, नंदकिशोर प्रसाद, एलआरडीसी अनूप शरण, डीएसई सच्चिदानंद तिग्गा, डीईओ नीरू पुष्पा टोप्पो, मधुसूदन, अरुण कुमार, विनोद शंकर मिश्र, सच्चिदानंद सिंह, रंजना वर्मन, रजनीकांत, परमेश्वर अग्रवाल, इरफान आरिफ, आरएफ लकड़ा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
प्रखंडों में भी मतदाता दिवस मनाया गया
जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय और बूथ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। गुमला प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अलका कुमारी ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। घाघरा प्रखंड में बीडीओ गौतम प्रसाद, रायडीह में मेरी मड़की सहित जिला के सभी बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता दिवस को लेकर स्कूली बच्चों के बीच में क्विज, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर गीता कुमारी, विंदेश्वरी मिश्रा, अतुल कुमार, मनोज चौरसिया, संत साहू, पंकज कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।