दसवीं के विद्यार्थियेां को दी विदाई
गुमला . डोन बोस्को विद्यालय गुमला में शनिवार को सादे समारोह का आयोजन कर दसवीं कक्षा के छात्रों को विदाई दी गई। प्राचार्य मेलक्योर तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की। रितिका ग्रुप के बच्चों द्वारा रंगारंग स्वागत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सुनील द्वारा बाईबल पाठ किया गया। मौके पर प्रचार्य ने कहा कि बच्चों के लिए विद्यालयी जीवन बहूत महत्वपूर्ण है। मैट्रिक परीक्षा जीवन की सफलता का पहला सीढी है। मौके पर ब्रदर जस्टिन, विपिन, अशोक, संतोष विजय, लुसी, प्रीति, ग्रेस, विपुल सहित अन्य लोग मौजूद थे।