पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाज और नूरसबा को प्रथम पुरस्कार

नाज और नूरसबा को प्रथम पुरस्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना. छोटानागपुर महिला कॉलेज में शनिवार को एलुमनी एसोसिएशन रामगढ़ कैंट द्वारा कॉलेज में अध्ययनरत बच्चियों के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए महात्मा गंाधी पर चित्रांकन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुरूआत एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्णकांत कुमार व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पाल द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विक्की कुमार ने किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में नाज खातून को प्रथम, अर्चना कुमारी को द्वितीय व अंजु कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं निबंध भाषण प्रतियोगिता में प्रथम नूरसबा परवीन, द्वितीय यासमीन परवीन व तृतीय स्थान सुरैया को प्राप्त हुआ। सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूरा महाविद्यालय परिवार ने सराहनीय योगदान किया।