पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत : 13 मामलों का निष्पादन

लोक अदालत : 13 मामलों का निष्पादन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला . जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 13 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 70 हजार रुपए का सेटलमेंट किया गया। साथ ही 14 हजार रुपए की वसूली भी की गई। मामलों की सुनवाई को लेकर तीन बेंच का गठन किया गया था। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी के गोस्वामी ने कहा कि लोक अदालत न्याय का त्वरित एवं सुलभ माध्यम है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने की अपील की। मौके पर लक्ष्मीकांत शर्मा, मदन मोहन मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार, प्रभात दीवान, रमाकांत मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।