पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों ने ग्रामीणों को पीट कर मार डाला

अपराधियों ने ग्रामीणों को पीट कर मार डाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . सिमडेगा
सदर थाना क्षेत्र के गुहीबेड़ा गांव में अज्ञात अपराधियों की पिटाई से घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतियस तिर्की शुक्रवार की शाम अपने घर पर था। इसी दौरान वहां पहुंचे चार-पांच लोगों ने मतियस को घर से निकालकर लाठी डंडा से पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली संगठन ने उसकी पिटाई की होगी। सदर थाना प्रभारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।