- Hindi News
- गुमला में पीएई स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
गुमला में पीएई स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
गुमला . गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य समारोह पीएई स्टेडियम में होगा। इसके मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव होंगे। यहां सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन के बाद कई प्रकार की प्रतियोगिता होगी। परेड के बाद विभिन्न विद्यालयों और सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं शाम को ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में होने वाले झंडोत्तोलन की समय सारिणी भी तय कर दी गई है। चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में अध्यक्ष दामोदर कसेरा साढ़े आठ बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत कार्यालय में उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन पौने आठ बजे, शहीद चौक में सुबह आठ बजे, शहीद स्मारक में साढ़े आठ, स्टेडियम में नौ बजे, समाहरणालय में दस, उपविकास आयुक्त कार्यालय में 10.5, एसडीओ कार्यालय में 10.15, जिला परिषद में 10.25, पुलिस लाइन में 11.15, सविमं गुमला में अध्यक्ष हरिकिशोर शाही सुबह पौने आठ बजे,
केशरवानी वैश्य सभा द्वारा पौने आठ बजे, क्षत्रिय महासंघ गुमला द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह चौंक के समीप 10.30 बजे, अधिवक्ता संघ परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वरूप कुमार द्वारा साढ़े आठ बजे और जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष शिवकुमार भगत द्वारा 10.30 बजे झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी जाएगी।
बड़ाईक समाज का वनभोज
गुमला . झारखंड चीक बड़ाईक उत्थान समिति का वनभोज सह सामाजिक मिलन समारोह नौ फरवरी को नागफेनी कोयल नदी तट पर होगी। यह जानकारी महरू चीक बड़ाईक ने दी।