नए मतदाताओं ने मतदान करने की ली शपथ
भास्कर न्यूज. पतरातू
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को पतरातू प्रखंड क्षेत्र में सभी बूथों पर मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बांटे गए। साथ ही ईमानदारी पूर्वक मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इसके अलावे कई स्थलों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए क्विज, चित्रांकन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। विभिन्न बूथों पर सीओ राजेश कुमार सिंह ने बीएलओ समेत मतदाताओं को शपथ दिलाई। इसमें लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही गई। मतदाता दिवस के अवसर पर रेल श्रमिक मवि, जयनगर मवि, सामुदायिक भवन पंचमंदिर, अरविंद मवि समेत प्रखंड के सभी बूथों पर यह दिवस मनाया गया। मौके पर मुखिया राजाराम प्रजापति, दिलीप सिंह, अशोक पाठक, किरण कुमारी, आलम अंसारी, रघुनंदन स्वर्णकार, अजीत पाठक, रामलखन साहू, जयनंदन सिंह, सरस्वती कुमारी, श्यामसुंदर करमाली, अर्चना सिन्हा, दिलीप साहा, संतोष पांडेय, सरोज प्रसाद, गोविंद तिवारी, एहसान कलीम, हीरा मिंज, कल्पना कुमारी, डॉ वीरेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, रामेश्वर गोप, प्रमोद कुमार, चोहन महतो, कामेश्वर साव, अवधेश सिंह, जलेश्वर मुंडा आदि कई लोग उपस्थित थे।