कई लोग हुए झाविमो में शामिल
पतरातू. प्रखंड क्षेत्र के सरैयाटोला में शनिवार को वरीय झाविमो नेता दुर्गाचरण प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने झाविमो में शामिल होने की घोषणा की। सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान दुर्गाचरण ने कहा कि केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व वरीय नेता शिवलाल महतो के प्रति विश्वास जताते हुए युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। मौके पर राजकुमार गिरी, त्रिलोकी गिरी, विशु प्रजापति, धर्मेंद्र बाउरी, रवि कुमार, संतोष कुमार, निरंजन कुमार, संदीप मुंडा, संजय मुंडा, सिकंदर मुंडा, अर्जुन मुंडा, राजकुमार मुंडा, रामप्रवेश मुंडा, धर्मेंद्र मुंडा, रामदेव मुंडा, सुधीर मुंडा, प्रेम मुंडा, मुन्ना आदि उपस्थित थे।