- Hindi News
- राजभवन के समक्ष घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम एक से
राजभवन के समक्ष घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम एक से
भास्कर न्यूज. पतरातू
स्थाई डिग्री महाविद्यालय महासंघ के आह्वान पर कॉलेज कर्मियों का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम एक फरवरी से रांची में राजभवन के समक्ष शुरू होगा। हड़ताली कॉलेजकर्मियों ने इस आंदोलन के माध्यम से कॉलेजों को अंगीभूत करने के लिए दबाव बनाने का निर्णय लिया है।
कॉलेज कर्मियों का कहना है कि यह कार्यक्रम अनिश्चितकालीन चलेगा। सरकार के तरफ से जबतक अंगीभूतीकरण की मांग पर अधिसूचना जारी नहीं कर दी जाती है तब तक इस आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
इसके अलावा कॉलेज कर्मियों ने मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास को भी घेरने की बात कही है। शनिवार को पीटीपीएस कॉलेज कर्मियों ने धरना के बाद मुख्य गेट के समक्ष जमकर नारेबाजी की। मौके पर शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।