पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच लाख की अवैध लकड़ी जब्तमोहनटांड़ टोला में वन विभाग की टीम ने की छापेमारी

पांच लाख की अवैध लकड़ी जब्तमोहनटांड़ टोला में वन विभाग की टीम ने की छापेमारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.लातेहार/मेदिनीनगर
जिले के मनिका थाना क्षेत्र की रांकीकला पंचायत अंतर्गत मोहनटांड़ टोला में वन विभाग ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लाख की लकडिय़ां जब्त की है।
इस टोला में पिछले कई वर्षों से लकड़ी तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध लकडिय़ों का कारोबार किया जा रहा था। जब वन विभाग के अधिकारियों ने यहां छापामारी की तो उनके भी होश उड़ गए। यहां से एक मुश्त 250 सीएफटी से अधिक अवैध लकडिय़ां बरामद की गई हैं। जिसका बाजार मूल्य पांच लाख रुपए से भी अधिक आंका गया है। इसमें साल, बीया, कासी, आसन, गम्हार समेत अन्य प्रकार की लकडिय़ां हैं। इस मामले में वन विभाग ने इसी टोला के अनिल बैठा, उमेश यादव व रमेश यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। बरामद लकडिय़ों में दो सौ से अधिक चौखट व पटरा के अलावा 40 स्लीपर व 30 सिल्ली शामिल है। तीन घरों में इसे रखा गया था, जिसे तीन ट्रकों में लादकर वन विभाग कार्यालय भेजा गया। लातेहार डीएफओ ममता प्रियदर्शी व पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के कोर एरिया डीएफओ प्रेमजीत आनंद,वफर क्षेत्र के डीएफओ एके मिश्रा के नेतृत्व में यह छापामारी की गई। इसमें दर्जनों वन कर्मियों समेत मनिका थाना पुलिस के कई जवान शामिल थे। कोर एरिया डीएफओ प्रेमजीत आनंद के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई।