पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसचिवीय कर्मचारियों का धरना जारी

अनुसचिवीय कर्मचारियों का धरना जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़. झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ राज्य स्तरीय संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के कर्मचारियों ने शनिवार को पांचवे दिन भी समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। शनिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार महेश सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता की और मांगों को सरकार तक पहुंचाते हुए सकारात्मक हल कराने का आश्वासन दिया। धरना में अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद सिंह, संजय कुमार नायक, प्रवीण तिवारी, आनंद कुमार, भीम महतो, टेकलाल महतो, शिवचरण करमाली, अजय पाठक, दुर्योधन, अशोक राम सहित कई कर्मचारी धरना पर बैठे थे।