पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल लापता, सनहा दर्ज

राहुल लापता, सनहा दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग. सदर थाना क्षेत्र के मंडई निवासी मुरलीधर प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार पिछले 18 जनवरी से लापता है। इस संदर्भ में उसके पिता ने सदर थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि राहुल अन्नदा कॉलेज में बीसीए का छात्र है। वह घर से कॉलेज गया था। उसके बाद नहीं लौटा। उसके पास मोबाइल नंबर 7277269080 है, जो स्विच ऑफ बता रहा है। इधर बताया गया है कि उसी तिथि से पेलावल ओपी क्षेत्र से एक छात्रा भी लापता है। इससे संदेह जताया जा रहा है कि इन दोनों के भागने के पीछे प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।